Kanwar Durga Chand Govt. Degree College

Jaisinghpur, Tehsil Jaisinghpur, Distt. Kangra

Himachal Pradesh University

कंवर दुर्गा चंद राजकीय महाविद्यालय

जयसिंहपुर, जिला कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश)

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय

Home / Departments / Department Of Hindi

हिंदी विभाग

हिंदी विभाग कंवर दुर्गा चंद राजकीय महाविद्यालय जयसिंहपुर (जिला कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश) के प्रमुख विभागों में से एक हैं l हिंदी विभाग विद्यार्थियों को हिंदी भाषा के व्याकरण, साहित्यिक परंपराओं ,कविताओं, कहानियों और नाटकों से अवगत कराता है l जिससे उनकी भाषाई दक्षता और अभिव्यक्ति विकसित होती है l
हिंदी विभाग के माध्यम से छात्र अपनी मातृभाषा के प्रति सम्मान और गर्व की भावना विकसित करते हैं lयह विभाग विद्यार्थियों को शोध,लेखन और आलोचनात्मक चिंतन के लिए प्रेरित करता है,जिससे उनकी बौद्धिक क्षमता का विस्तार होता है l साथ ही,हिंदी भाषा के ज्ञान से छात्र प्रशासनिक ,शैक्षणिक और मीडिया जैसे विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अवसर भी प्राप्त कर सकते हैं l
इसके अलावा,हिंदी विभाग सांस्कृतिक कार्यक्रमों, कवि सम्मेलनों और साहित्यिक गतिविधियों का आयोजन करता है, जिससे विद्यार्थियों की रचनात्मकता को प्रोत्साहन मिलता हैl इस प्रकार कॉलेज में हिंदी विभाग का होना विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है l